PM Kisan Status – Check your PM Kisan Beneficiary Status and Search Farmers Name in PM Kisan List for PM Kisan Samman Nidhi Yojana.
पी एम किसान योजना की क़िस्त अगर आपको अभी तक प्राप्त नहीं हुई है तो आप PM Kisan Status ऑनलाइन देख सकते है इसमें आपको सभी किस्तों की जानकारी दिखेगी और आपका Eligibility Status भी दिखेगा जिससे आपको पता चलेगा की आप इस योजना के लिये पात्र है या नहीं।
Scheme | PM Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम किसान सम्मान निधि योजना) |
For | छोटे और सीमांत किसान 2 हेक्टेयर तक |
Started | 2019 |
Benefits | ₹ 6,000 प्रति वर्ष तीन किस्तों में |
Launched by | Government of India |
Managed by | Department of Agriculture & Farmers Welfare |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य देश भर के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता देना है। 24 फरवरी, 2019 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसका उद्घाटन किया।
Benefits of PM Kisan Yojana |
इस योजना के तहत योग्य किसानों को हर साल ₹ 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये दिए जाते हैं। Direct Benefit Transfer के माध्यम से किसानो को सीधा उनके बैंक अकाउंट में यह रक्कम मिलेगी। |
PM Kisan Beneficiary Status Check कैसे करे?
सबसे पहले आपको PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है। जहा आप अपना PM Kisan Status Check कर सकते है और किसान का PM Kisan List में खोज सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Farmers Corner में जाकर Know Your Status इस इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Go to PM Kisan Official Site > Farmers Corner > Know Your Status
Page – pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus_New.aspx
Step 1 – Enter Registration Number (रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करे) –
PM Kisan Beneficiary Status देखने के लिये आपको अपना पी एम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर पता होना जरुरी है अगर आपको पता नहीं है तो Know your registration no. इस लिंक पर क्लिक करके आप पता कर सकते है।
PM Kisan Registration Number को दर्ज करके Captcha Code डाले और Get OTP बटन पर क्लिक करे। आपके ekyc रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक OTP आयेगा उसे दर्ज करके Get Data बटन पर क्लिक करे।
Step 2 – PM Kisan Beneficiary Status की जानकारी देखे –
जो भी रजिस्ट्रेशन नंबर आप ने दर्ज किया था उस किसान के आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी आपके सामने आ जायेगी। जिसमे आपको किसान की Personal Information, Eligibility Status, और Latest Installments Details की सभी जानकारी मिल जायेगी।
1) Personal Information –
इसमें आपको निचे दी गई किसान की व्यक्तिगत जानकारी मिलेगी। Update your details बटन पर क्लिक करके आप इस जानकारी को अपडेट कर सकते है जिन किसानो से अपनी जानकारी गलत दर्ज हुई हो वह यहाँ से ठीक कर सकते है।
- Registration No.
- Name of Farmer
- Address
- Date of Registration
- Guardian Name
- Mobile No.
2) Eligibility Status –
यहा आपको ध्यान रखना है तीनो स्टेटस आपके हर मार्क में टिक होने चाहिये अगर नहीं है तो जल्दी आप उसे ठीक कर लीजिये नहीं तो आपको क़िस्त प्राप्त होने में दिक्कत आ सकती है।
- Land Seeding
- e-KYC Status
- Aadhaar Bank Account Seeding Status
आपने जिस दिन e-KYC पूरी की है उस दिन की तारीख भी आपको यहाँ दिखेगी।
3) Latest Installment Details –
यहा आपको जितनी भी किस्ते प्राप्त हुई है उन सभी की जानकारी मिल जायेगी। सूचि में से आप किसी भी Installment को चुनकर उसकी जानकारी देख सकते है। इसमें आपको Payment Status/Mode, Bank Name, Account Credited, Credit Date और अन्य जानकारी मिल जायेगी।
PM Kisan Beneficiary List कैसे देखे?
PM Kisan List में किसान का नाम खोजने के लिये आपको PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है। जहा आप लाभार्थी किसानो का नामा PM Kisan List में खोज सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Farmers Corner में जाकर Beneficiary List इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Go to PM Kisan Official Site > Farmers Corner > Beneficiary List
Page – pmkisan.gov.in/Rpt_BeneficiaryStatus_pub.aspx
Step 1 – Select Location (जगह चुने) –
आप को जिस भी जगह की PM Kisan Beneficiary List चाहिये उस जगह का State, District, Sub–District, Block और Village चुने बादमे Get Report पर क्लिक करे।
आखिर में आपके सामने आपने चुनी हुई जगह की PM Kisan Beneficiary List आ जायेगी इसमें आपको क्रमनुसार सभी लाभार्थी किसानो के नाम और लिंग की जानकारी दिखेगी अगर आपका नाम नहीं दिखे तो दूसरे पेज पर चले जाये क्योकि आपको १ पेज पर केवल ५० किसानो की जानकारी मिलेगी।
Check –> | PM Kisan Beneficiary Status |
Check –> | PM Kisan Beneficiary List |